कैबिनेट मंत्री ने कम किया वजन... वायरल हो रही हैं ये लेटेस्ट तस्वीरें...वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हैं लोग, इंस्टाग्राम पर मांग रहे हैं टिप्स

Update: 2021-11-20 09:23 GMT

मुंबई 20 नवंबर 2021 I कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी भारत के इतिहास की सबसे मजबूत महिला नेताओं में से एक हैं और कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं. टीवी सीरियल क्यूंकी सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ईरानी ने तुलसी के रूप में एक अमिट छाप छोड़ी. यह छाप ऐसी है कि उस शो के अस्तित्व के बीस से अधिक वर्षों के बाद भी, उनके प्रशंसक उन्हें उनके टीवी कैरेक्टर के लिए याद करते रहते हैं. स्मृति ईरानी ने जो इंस्टाग्राम तस्वीर शेयर की है. उसमें उनका साइड पोज दिखाई दे रहा है. तस्वीर में वह पेड़ के पास खड़ी हुई हैं और फूलों की तरफ देख उन्हें निहार रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है- 'जो पहुंच के पार है, वहीं पर बहार है… फूल न तोड़ें'. लोग उनके नए वेटलॉस ट्रांसफोरमेंशन से मोटिवेट भी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वेट लॉस टिप्स भी मांग रहे हैं. लोग उनकी तरीफों के पुल बांध रहे हैं वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं 'तुलसी वापस आ गई है'.

स्मृति ईरानी अपने राजनीतिक जीवन में भी एक प्रभावशाली छाप छोड़ती हैं. एक सफल अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरानी वर्तमान में अपने वजन को घटाने के लिए कुछ ऐसा कर रही हैं जिसने लोगों को एक बार फिर से आश्चर्यचकित किया है. इतना ही नहीं लोग उनके नए वेटलॉस ट्रांसफोरमेंशन से मोटिवेट भी हो रहे हैं. और सोशल मीडिया पर वेट लॉस टिप्स भी मांग रहे हैं. लोग उनकी तरीफों के पुल बांध रहे हैं वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं 'तुलसी वापस आ गई है'.बता दें कि स्मृति ईरानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल चेंज की है. इसमें स्मृति साइड पोज़ में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पेड़ के पास खड़ी हुई हैं और फूल की तरफ देख रही हैं. उनकी इन तस्वीरों की यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं साथ ही फोटो कैप्शन की चर्चा खूब हो रही है. जिसमें लिखा है, 'जो पहुंच के पार है, वहीं पर बहार है… फूल न तोड़ें.

कमेंट्स में टिप्स मांग रहे लोग :-  स्मृति के इस फोटो पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने कमेंट किया। मौनी रॉय ने लिखा, 'खूब सुंदर। सोनम कपूर आहूजा ने लिखा- बहुत अच्छा लग रहा है। अनीता हसनंदानी ने लिखा-वाह, आपने इतना वजन कम कर लिया है। एक फैन ने कमेंट किया-वो जॉलाइन। एक और ने लिखा, "प्रिय स्मृति ईरानी जी अपने ट्रांसफॉर्मेशन टिप्स दें, वजन घटाने के बारे में टुकड़ों में रोज बताएं।"

आज भी तुलसी के नाम से ही पहचानी जाती हैं स्मृति :-  स्मृति ईरानी ने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी वीरानी के किरदार से प्रसिद्धि पाई थी। हालांकि वे 2003 में वापस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और धीरे-धीरे अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देने के लिए शोबिज को छोड़ दिया। लेकिन आज भी उन्हें ज्यादातर जनता तुलसी कहकर ही पुकारती है।

24 साल की उम्र में किया था TV शो :-  45 साल की स्मृति अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर थ्रो बैक फोटो शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनका लुक साल 2000 में आए अपने TV शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' वाला रहता है। खुद स्मृति भी अपने वेट गेन पर मीम्स और कम्पैरिजन फोटो कोलाज बनाती हैं। शो के दौरान स्मृति की उम्र 24 साल थी।

खुद ही अपने फोटो शेयर कर उड़ाया था मोटापे का मजाक :- जनवरी 2019 में स्मृति ईरानी ने अपने TV के जमाने की फोटो और अपने ताजा फोटो के साथ ये लिखा थी कि क्या से क्या हो गए देखते-देखते। जब आप पर वजन चढ़ता जाता है। कई बार स्मृति अपने खुद पर बने मीम्स भी शेयर करती रहती हैं। अपने वजन को लेकर भी उन्होंने कई बार पोस्ट डाली है।

Tags:    

Similar News