BSP Candidate Radheshyam Suryawanshi Biography in Hindi : बसपा से विधायक प्रत्याशी राधेश्याम सूर्यवंशी का जीवन परिचय...
BSP Candidate Radheshyam Suryawanshi Biography in Hindi : NPG डेस्क। बसपा ने जांजगीर-चांपा जिले की जांजगीर चांपा विधानसभा से राधेश्याम सूर्यवंशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। राधेश्याम सूर्यवंशी बसपा में पिछले 23 सालों से सक्रिय है। राधेश्याम सूर्यवंशी का जन्म 8 मार्च 1971 को हुआ था। चांपा ब्लॉक ग्राम के रहने वाले हैं उनके पिता का नाम स्वर्गीय गोवर्धन प्रसाद वहीं माता का नाम गंगाबाई है 6 भाई बहनों में राधेश्याम चौथे नंबर पर है।
उन्होंने अपने आठवीं तक की माध्यमिक शिक्षा अपने ग्राम कोसमंदा से अर्जित की। फिर नौवीं व दसवीं की पढ़ाई उन्होंने बलौदा ब्लॉक के ग्राम सिवनी से की है। ग्यारहवीं व बारहवीं की पढ़ाई उन्होंने चांपा मिशन स्कूल से की है। राधेश्याम सूर्यवंशी ने अपने बाल्यकाल से कांशीराम को देखा था। सन 1984 में कांशीराम की सभा में जाने का मौका मिला तब से वह बसपा पार्टी के कार्य कलापों से जुड़े रहे। बसपा पार्टी से राधेश्याम सूर्यवंशी 1993 में सक्रिय रूप से जुड़े। जिसके बाद समाज सेवा को लक्ष्य बना कर उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया और शादी नहीं की। राधेश्याम सूर्यवंशी बहुजन समाज पार्टी के जांजगीर-चांपा विधानसभा अध्यक्ष रहे और 9 फरवरी 2008 से 9 फरवरी 2018 तक जिला अध्यक्ष रहे। 2018 में बसपा का प्रदेश महासचिव बनाया गया। फिर वे बसपा प्रदेश प्रभारी बनाए गए। अब उन्हें जांजगीर–चांपा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है।