चुनाव की तारीखों का ऐलान आज: चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन 5 राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज 15 मार्च की शाम 4 बजे भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज 15 मार्च की शाम 4 बजे भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा। बंगाल, असम, तमिलनाडू में दो-दो फेज और केरल के साथ पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होने के आसार है। इन पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
Watch live 📺
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
Press Conference by #ECI to announce the schedule for General Elections to Legislative
Assemblies of #Assam, #Kerala, #Puducherry, #TamilNadu and #WestBengal - 2026
Time: 4 PM
Date: Sunday, 15th March, 2026
Link to watch live: https://t.co/pDlLfrK6l8
कब और कहां आयोजित होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ?
जानकारी के मुताबिक, आज 15 मार्च की शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में होनी वाली विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा। ऐसे में अब सबकी निगाहें भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है।
कब खत्म हो रहा विधानसभाओं का कार्यकाल ?
- असम- 20 मई 2026
- केरल- 23 मई 2026
- तमिलनाडू- 10 मई 2026
- पश्चिम बंगाल- 7 मई 2026
- पुडुचेरी- 15 जून 2026
पिछली बार कब और कितने चरण में चुनाव हुए थे ?
- बंगाल- 8 चरण, पहला चरण 27 मार्च 2021, दूसरा चरण 1 अप्रैल 2021, तीसरा चरण 6 अप्रैल 2021, चौथा चरण 10 अप्रैल 2021, पांचवा चरण 17 अप्रैल 2021, छठा चरण 22 अप्रैल 2021, 7वां चरण 26 अप्रैल 2021 और आठवां चरण 29 अप्रैल 2021
- असम- 3 चरण, पहला चरण 27 मार्च 2021, दूसरा चरण 1 अप्रैल 2021 और तीसरा चरण 6 अप्रैल 2021
- तमिलनाडू- सिंगल फेज, 6 अप्रैल 2021
- केरल- सिंगल फेज, 6 अप्रैल 2021
- पुडुचेरी- सिंगल फेज, 6 अप्रैल 2021