CG BJP Politics: छत्तीसगढ़ सरकार के एक मंत्री ने कहा..... MLA अमर अग्रवाल की कुर्सी खतरे में है, पढ़िए मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

CG BJP Politics: शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आए थे। कोटा ब्लॉक के जोगीपुर में प्रस्तावित गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास किया व गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम व जिले के भाजपा विधायकों की मौजूदगी रही। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सियासी बहस छेड़ दी है। अब इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा, अमर अग्रवाल की कुर्सी खतरे में है। ऐसा कहने के साथ ही मंत्री ने कलेक्टर संजय अग्रवाल का क्यों जिक्र किया।

Update: 2026-03-14 12:44 GMT

बिलासपुर।14 मार्च 2026| शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आए थे। कोटा ब्लॉक के जोगीपुर में प्रस्तावित गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास किया व गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम व जिले के भाजपा विधायकों की मौजूदगी रही। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सियासी बहस छेड़ दी है। अब इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा, अमर अग्रवाल की कुर्सी खतरे में है। ऐसा कहने के साथ ही मंत्री ने कलेक्टर संजय अग्रवाल का क्यों जिक्र किया।

शनिवार को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सत्ताधारी दल के दिग्गजों ने आपस में ही जमकर राजनीति कर दी। राजनीति की या फिर नई सियासी बहस छेड़कर चले गए। कारण चाहे जो भी हो या फिर सोचने और समझने का अपना-अपना नजरिया जो भी हो, कुर्सी की ओर इशारा करके कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने प्रदेश में एक सियासी बहस तो छेड़ ही दी है। वैसे भी भाजपा में कब किसकी टिकट कट जाए और किस टिकट मिल जाए अब ना तो कोई नेता व मंत्री गारंटी के साथ कह सकता है और ना ही कोई दावा ही कर सकता है। भाजपा के मौजूदा दौर में आलम ये कि कद्दावर मंत्री से लेकर संगठन से जुड़े दिग्गज नेता भी यह दावे के साथ नहीं कह सकते, आने वाले चुनाव में वे रिपीट हो जाएंगे या फिर उनको टिकट मिल ही जाएगा। भाजपा के मौजूदा दौर में कृषि मंत्री की इस चुटकी कहे या फिर सियासी बहस, जो भी कह ले, अटकलें और चर्चा तो छेड़ ही दिया है।

पढ़िए मंत्री नेताम ने भरे मंच से सार्वजनिक रूप से क्या कहा

मंच पर बैठे दिग्गज नेताओं का मंत्री नेताम ने अपने अंदाज में संबोधन किया, पूर्व वित्त मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल, कुछ इस तरह उनके नाम का संबोधन किया। मंत्रियों और विधायकों के नाम के संबोधन के बाद जैसा कि मंत्री व नेताओं ने एक परंपरा डाल ली है, कार्यक्रम में मौजूदा आला अधिकारियों के नाम लेने की। उसी अंदाज में मंत्री नेताम ने बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल का नाम लिया। संजय अग्रवाल का नाम लेते ही वे यह कहने से नहीं चूके, संजय अग्रवाल आए हैं तो अमर जी का सीट खतरे में पड़ गया है। कलेक्टर जिले में काम भी अच्छा कर रहे हैं,एक कदम आगे बढ़कर कहा लोकप्रिय भी हैं।


क्या है सियासी मायने

कृषि मंत्री रामविचार नेताम वैसे तो नपे तुले शब्दों में अपनी बात रखते हैं, जिस तरह उन्होंने मंच से इस तरह की बातें कि, सियासी बहस को ही आगे बढ़ाया है। निश्चिततौर पर राजनीतिक बहस आगे बढ़ेगी।

कुर्सी को लेकर हो चुका है विवाद

युवा महोत्सव के दौरान बहतराई स्टेडियम में आयाेजित कार्यक्रम के दौरान कुर्सी को लेकर विधायक अमर अग्रवाल की नाराजगी सामने आई थी। कलेक्टर संजय अग्रवाल पर उनका गुूस्सा फूटा था। तब मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था। कुर्सी विवाद और कलेक्टर संजय अग्रवाल। आज फिर वही सब कुछ कृषि मंत्री को दिख गया होगा। कारण चाहे जो, मंत्री ने चाहे जिस नजरिए से इसे कहा हो, छत्तीसगढ़ की सियासत में बहस तो छिड़ ही गई है।

विधायक धर्मजीत को देवानंद और सुशांत को हीरो बताया

कृषि मंत्री राम विचार ने तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह की तुलना हीरो देवानंद और बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला की तुलना बिलासपुर के हीरो के रूप में की।

Tags:    

Similar News