सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के लिए बनी भाजपा की टीम; ओंकार संयोजक, मुरली और राजीव बने सह संयोजक
रायपुर, 31 मई 2022। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूरे देश में भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मना रही है। इसी कड़ी में रायपुर संभाग के लिए कमेटी बनाई गई है।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के प्रदेश संयोजक अरुण साव की सहमति से रायपुर संभाग प्रभारी अशोक पांडेय ने रायपुर संभाग की कमेटी घोषित की है। इसमें रायपुर शहर जिला से ओंकार बैस संयोजक, मुरली शर्मा व राजीव मिश्रा सह संयोजक बनाए गए हैं। इसी तरह रायपुर ग्रामीण से अनिल अग्रवाल संयोजक, टेकराम वर्मा व बुद्धेश्वर वर्मा सह संयोजक, बलौदाबाजार से तेजराम वर्मा संयोजक, द्वारिका साहू व महाबल वर्मा सह संयोजक, गरियाबंद जिले से पुनीत मिश्रा संयोजक, अनिल चंद्राकर व प्रीतम सिंह सह संयोजक, महासमुंद जिले से त्रिलोचन पटेल संयोजक, राकेश चंद्राकर व पवन पटेल सह संयोजक और धमतरी जिले से प्रकाश चौबे संयोजक, शरद चौबे व भानु चंद्राकर सहबसंयोजक बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी 1 से 15 जून तक सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण कार्यक्रम का संयोजन करेंगे।