BJP Sandidate Sarala Kosriya Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी सरला कोसरिया का जीवन परिचय...

Update: 2023-10-02 09:17 GMT

BJP Sandidate Sarala Kosriya Biography in Hindi : सरला कोसरिया को भाजपा ने महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। सरला कोसरिया पूर्व राज्यसभा सांसद रेशम लाल जांगड़े की छोटी बेटी है। सरला कोसरिया महासमुंद जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। उनके पति बीबी कोसरिया पेशे से डॉक्टर है। सरला वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। वे गायत्री परिवार से जुड़ी हुई है। सरला कोसरिया क्षेत्र की जनता से मजबूती से जुड़ी हुई है। उन्होंने 2013 में भी टिकट की दावेदारी सरायपाली विधानसभा से की थी पर टिकट मिलने से वंचित रह गई थी। टिकट नहीं मिलने के बाद भी पिछले 5 सालों से सरला कोसरिया जनता के बीच सक्रिय है और बीजेपी पार्टी में कार्य कर रही हैं। उनके पति के क्षेत्र में ही डॉक्टर होने के चलते आम जनता से उनका जुड़ाव मजबूत है।

सरला कोसरिया को प्रखर वक्ता के रूप में भी जाना जाता है। 2013 में टिकट की प्रबल दावेदार रहने के बावजूद टिकट नहीं मिलने पर भी वह भाजपा से जुड़ी रही और जमीनी स्तर पर काम करती रही। जिसका फल उन्हें मिला और सरायपाली विधानसभा से उन्हें टिकट के लिए दावेदार बनाया गया। सरला कोसरिया वर्ष 2016 से ही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष है। भाजपा में इतने लंबे समय तक इस पद पर रहने वाली वह पहली महिला प्रत्याशी होगी।

Full View

Tags:    

Similar News