भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कोविड संक्रमित.. ट्वीट कर दी जानकारी.. आईसोलेट हुए

Update: 2022-01-10 15:50 GMT

नई दिल्ली,10 जनवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कोविड संक्रमित हो गए हैं। हालाँकि उन्हें हल्के लक्षण हैं और कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने आग्रह किया है कि जो भी उनके संपर्क में आए हों वे टेस्ट कराए और आईसोलेट रहें।

Tags:    

Similar News