BJP MLA Bhaiyalal Rajwade Biography in Hindi: भाजपा विधायक भैय्यालाल राजवाड़े का जीवन परिचय...

MLA Bhiyalal Rajwade Biography:– भैया लाल राजवाड़े कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस की सिटिंग विधायक अंबिका सिंहदेव को 25413 वोटों से चुनाव हराया हैं।

Update: 2023-10-09 15:49 GMT

BJP MLA Bhaiyalal Rajwade Biography in Hindi : भाजपा विधायक भैय्यालाल राजवाड़े कोरिया जिले की एकमात्र सीट बैकुंठपुर से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सिटिंग विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को 25413 वोटों से चुनाव हराया हैं।

भैय्यालाल राजवाड़े का जन्म सन 1949 में कोरिया जिले के ग्राम सारड़ी में 25/1/1949 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. अलिसाय रजवाड़े हैं। उन्होंने हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनका विवाह मनमति साय के साथ हुआ हैं। उनके एक पुत्र व 3 पुत्री थे। उनके पुत्र का निधन हो गया हैं। वे पेशे से कृषक हैं।

भैय्यालाल राजवाड़े अपने गांव के 20 सालों तक सरपंच रहे हैं। वह भाजपा कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2003 में वे पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे पर कांग्रेस की अंबिका सिहदेव से चुनाव हार गए थे। 2008 में पहली बार बैकुंठपुर सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर उन्होंने जीत हासिल की और विधायक निर्वाचित हुए। पहली बार विधायक निर्वाचित होने पर भाजपा सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव बनाया। फिर 2013 का विधानसभा चुनाव जीत कर दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने पर उन्हें मंत्री खेल, श्रम,युवा कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में वो चुनाव हार गए थे।

विधानसभा चुनाव 2023 में जीत की कहानी:–

भइयालाल रजवाड़े अंबिका सिंहदेव से चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में सक्रिय थें। जबकि अंबिका सिंहदेव ने चुनाव के बाद क्षेत्र से दूरी बना ली थी। भैया लाल राजवाड़े के पुत्र की सड़क दुर्घटना में निधन के बाद लोगों की सिंपैथी भइयालाल राजवाड़े के साथ थी। जबकि अंबिका सिंहदेव अपने पारिवारिक विवाद के चलते ही चर्चित रहीं।

जिले के विभाजन से लोग नाराज थे। जिला विभाजन से कोरिया जिला आधा रह गया था। क्षेत्र की जनता से विधायक अंबिका सिंहदेव के सीधे संवाद का अभाव था। बीते 5 साल तक अंबिका सिंहदेव क्षेत्र से नदारद रहीं । भ्रष्टाचार कमीशन खोरी को भाजपा ने मुद्दा बनाया। कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी रहीं। वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपेक्षा से नाराज थें। इसके अलावा साहू समाज का साथ कांग्रेस को नहीं मिला। जिसके चलते कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी 23 हजार से अधिक वोट काट दिए।

भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े को 66 हजार 866 वोट मिलें। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंह देव को 41 हजार 453 वोट मिलें। भइयालाल 25 हजार 413 वोटों से चुनाव जीतें हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संजय सिंह कमरों को 23288 वोट मिलें।

Full View

Tags:    

Similar News