BJP Candidate Vikrant Singh Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह का जीवन परिचय...

Update: 2023-10-04 14:00 GMT

BJP Candidate Vikrant Singh Biography in Hindi : एनपीजी। विक्रांत सिंह को भाजपा ने खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले की खैरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है यह सीट लगातार कांग्रेस की उसके बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की रही। लगातार तीन बार हार के बाद भाजपा ने जातिवाद छोड़कर सामान्य और युवा वर्ग को उम्मीदवार बना कर बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास किया है। इस विधानसभा में लोधी वोटरों की बहुलता है।

विक्रांत सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे हैं रमन सिंह जहां तीन बार मुख्यमंत्री रहे वहीं पिछले तीन चुनावों से विक्रांत सिंह टिकट की मांग कर रहे थे। अब जाकर उन्हें टिकट दिया गया है। विक्रम सिंह ने अपने राजनीतिक की शुरुआत छात्र राजनीति से खैरागढ़ महाविद्यालय में की है। खैरागढ़ महाविद्यालय में 2001-2 में हुए चुनाव हुए विक्रांत सिंह छात्रसंघ पदाधिकारी रहे। विक्रांत खैरागढ़ में पार्टी के लिए तब से निष्ठावान है जब वहां कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का वर्चस्व था। यहां पूर्व में 2018 के चुनाव में देवव्रत सिंह विधायक बने थे। उनके स्वर्गवास के बाद हुए उपचुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से यह सीट कांग्रेस ने छीन ली और यहां महिला विधायक है। विक्रम सिंह को यहां राज परिवार के प्रभाव और लोधी मतदाताओं जद्दोजहद कर जूझना होगा। पिछले तीन चुनाव में मामा के मुख्यमंत्री रहते हुए भी विक्रांत टिकट पानी में कामयाब नहीं रहे थे बावजूद उसके वे भाजपा पार्टी के लिए सक्रिय रहे थे।

विक्रांत सिंह 2005 में नगर पंचायत अध्यक्ष रहे थे। वह दो बार खैरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत खैरागढ़ के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी काम कर चुके हैं। कांग्रेस की सत्ता में आने के बाद जिला पंचायत चुनाव में रिकार्ड जीत के बाद जिला पंचायत में उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। यही वजह रही कि उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए इस बार भाजपा ने उन्हे टिकट दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News