BJP Candidate Suniti Rathiya Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी सुनीति राठिया का जीवन परिचय...

Update: 2023-10-10 13:35 GMT

BJP Candidate Suniti Rathiya Biography in Hindi : भाजपा ने रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा से सुनीति राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुनीति राठिया का जन्म 11 अप्रैल 1975 को रायगढ़ जिले के ग्राम देवगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम कार्तिक राम राठिया है। उनका विवाह सत्यानंद राठिया से हुआ है।उन्होंने हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका व्यवसाय कृषि है।

वे मंत्री जिला भाजपा रायगढ़ रही। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रही। 1995 से 2000 तक तमनार ब्लाक से जनपद पंचायत सदस्य रही। फिर सन 2000 से 2010 तक अध्यक्ष जनपद पंचायत तमनार रही। 2010 से 2013 तक सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ रही। 2013 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर लैलूंगा विधानसभा से चुनाव लड़कर तत्कालीन विधायक रहे हृदय राम राठिया को चुनाव हराया। जिसके बाद उन्हें भाजपा सरकार ने 2015 में संसदीय सचिव बनाया।

Full View

Tags:    

Similar News