BJP Candidate Maniram Kashyap Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप का जीवन परिचय...

Update: 2023-10-03 10:01 GMT

BJP Candidate Maniram Kashyap Biography in Hindi : एनपीजी। मनीराम कश्यप को भाजपा ने बस्तर के जगदलपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। जगदलपुर अनुसूचित जाति– जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। यहां से वर्तमान में कांग्रेस के लखेश्वर बघेल विधायक हैं। लखेश्वर बघेल के छोटे भाई धनेश्वर बघेल के मनीराम कश्यप साढू हैं।

मनीराम कश्यप राजनीति की शुरुआत 30 साल पहले की थी। वह अपने गांव लामकेरा के पंच उसके बाद एक बार सरपंच रह चुके हैं। मनीराम कश्यप जनपद सदस्य भी बने उसके बाद लगातार तीन बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। वर्तमान में मनीराम कश्यप जिला पंचायत उपाध्यक्ष है। पिछले दो बार से भाजपा ने इस सीट से शुभाउराम कश्यप को टिकट दिया था। पर लगातार दो बार उनके हारने के बाद उनकी टिकट कट गई और भाजपा ने मनीराम कश्यप को मौका दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News