BJP Candidate Krishna Kant Chandra Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा का जीवन परिचय...

BJP Krishna Kant Chandra Biography :- कृष्णकांत चंद्रा को भाजपा ने सक्ती जिले की जैजैपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे सक्ती जिले के वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष हैं। वे पिछले चार सालों से जिला अध्यक्ष के पद पर है। अविभाजित जांजगीर जिले में भी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा 2003 में जैजैपुर से ही भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Update: 2023-10-15 14:38 GMT

BJP Candidate Krishna Kant Chandra Biography in Hindi: भाजपा ने सक्ती जिले की जैजैपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। कृष्णकांत सक्ती जिले से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं। पिछले 4 सालों से वर्तमान में जिला अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कृष्णकांत चंद्रा ने एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त की है।

कृष्णकांत चंद्रा और अविभाजित जांजगीर जिले की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे जांजगीर व सक्ती जिले के अलग-अलग होने से पहले ही भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। कृष्णकांत चंद्र भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 के विधानसभा चुनाव में कृष्णकांत चंद्रा को भाजपा ने अपना जैजैपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे जैजैपुर विधानसभा के चुनाव संचालक के रूप में भी काम कर चुके हैं। अब जाकर 20 साल बाद फिर से वे चुनाव मैदान में प्रत्याशी बन कर भाजपा की टिकट पर उतरे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News