BJP Candidate Arvind pateria Fir: भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर हत्या का मुकदमा

BJP Candidate Arvind pateria Fir :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच कई जगह पथराव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई है। अब खबर मिली है कि, छतरपुर की राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर पुलिस ने हत्या मामला दर्ज किया है...

Update: 2023-11-17 16:48 GMT

Arvind pateria fir 

BJP Candidate Arvind pateria Fir :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच कई जगह पथराव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई है। अब खबर मिली है कि, छतरपुर की राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर पुलिस ने हत्या मामला दर्ज किया है।

ये था पूरा मामला


मिली जानकारी के मुताबिक, छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है, ऐसे में बीच-बचाव करने आए एक युवक की मौत हो गई है। इस मामले में छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में अरविंद पटेरिया और उनके 20 समर्थकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों पर कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के समर्थक सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के शिकायत पर पुलिस ने राजनगर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर धारा 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एमपी कांग्रेस का ट्वीट 

वही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला करने और उनके ड्राइवर की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। “बीजेपी गुंडों की पार्टी है”


बताते चलें कि आज सुबह से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भर में वोटिंग हुई है इस बीच लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है। इससे पहले खबर मिली थी कि, छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लवकुश नगर में तनाव की स्थिति देखने को मिली भाजपा नेताओं की कारो में पथराव हुआ, लोगो ने डंडो से कारो के ग्लास तक फोड़ दिए गए है।

Tags:    

Similar News