कांग्रेस पर भाजपा ने बोला हमला: डी पुरंदेश्वरी का सवाल- " केंद्र ने तो सब व्यवस्था उपलब्ध कराई, शराब पर कोरोना टैक्स लिया उससे क्या किया....पेट्रोल में पाँच रुपए और डीज़ल में दस रुपए प्रति लीटर कम करें क़ीमत"
रायपुर,13 नवंबर 2021। प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा है
"भाजपा सेवा में विश्वास करती है,बाक़ी राजनैतिक दल चुनाव लड़ना चाहते हैं.. देश के मुद्दों पर, देश के विकास पर कोई राजनैतिक दल बात नहीं करता..हमारी पार्टी को हराने के लिए बाक़ी पार्टी एकजुट हो रही है"
भाजपा ने पेट्रोल डीज़ल की दरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा -
"डीज़ल पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने ने अपना काम कर दिया है,अब छत्तीसगढ सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाए.. पेट्रोल में पाँच रुपए और डीज़ल में दस रुपए प्रति लीटर कम करें क़ीमत..कोरोना काल में तो केंद्र ने सारी सुविधा उपलब्ध कराई.. राज्य सरकार ने शराब पर कोरोना टैक्स लिया उसका क्या किया "