MLA Devati Karma biography in Hindi:– विधायक देवती कर्मा का जीवन परिचय

MLA Devti Karma biography in Hindi:–विधायक देवती कर्मा बस्तर टाइगर कहे जाने वाले शहीद स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की पत्नी है। झीरम नक्सली हमले में शहीद होने के बाद देवती कर्मा ने दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से 2013 में चुनाव लड़ कर पहली बार जीत हासिल की थी। वह कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्य होने के साथ ही महिला कांग्रेस कमेटी जिला दंतेवाड़ा की भी सदस्य है। वह सदस्य को यह समाज जिला सामाजिक संगठन भी हैं। भीमा मंडावी के निधन के बाद हुए उप चुनाव में देवती कर्मा दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई है।

Update: 2023-09-11 09:58 GMT

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:– स्वर्गीय हिड़मा जन्मतिथि:– 1 जुलाई 1962 जन्म स्थान:– ग्राम फुलनार जिला दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

पति का नाम:– स्वर्गीय महेंद्र कर्मा

पति की जन्मतिथि:– 5 अगस्त 1950

संतान:– चार पुत्र, पांच पुत्री शैक्षणिक योग्यता:– साक्षर व्यवसाय:– कृषि

कुल संपत्ति:– 9 करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपए

स्थाई पता:– ग्राम और पोस्ट फरसा पाल विकासखंड:–गीदम जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

मोबाइल नंबर:– 94252–36666

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:– कर्मा निवास, ई– सिविल लाईन्स,पंचशील नगर, रायपुर छत्तीसगढ़

अभिरुचि:– सांस्कृतिक कार्य, क्षेत्रीय आदिवासी कला नृत्य,पाक कला इत्यादि

विशेष उपलब्धियां:– पति शहिद महेंद्र कर्मा के साथ धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

साधारण प्राथमिक सदस्य कांग्रेस, कार्यकारिणी सदस्य महिला कांग्रेस कमेटी जिला दंतेवाड़ा, सदस्य कोया समाज जिला सामाजिक संगठन।

2013 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर दंतेवाड़ा सीट से विधानसभा हेतु निर्वाचित हुई। 2019 में भीमा मंडावी के निधन के बाद रिक्त हुए दंतेवाड़ा सीट में हुए उपचुनाव में चुनकर 27 सितंबर 2019 को दुबारा निर्वाचित हुई। 2014 से 2019 तक सदस्य महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रही।

देवती कर्मा दूसरी बार दंतेवाड़ा जिले की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव में विधायक निर्वाचित हुईं है। दंतेवाड़ा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 188987 है। जिनमें से कुल 114617 (60.65%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कांग्रेस की प्रत्याशी रही देवती कर्मा को 50028 (43.65%) वोट मिले। वहीं भाजपा की प्रत्याशी ओजस्वी भीमा मंडावी को 38836 (33836%) वोट मिले।

Tags:    

Similar News