Arun Bhimawad Biography: कौन हैं सिंधिया को नामर्द कहने वाले BJP प्रत्याशी अरुण भीमावद
Arun Bhimawad Biography: भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावो को लेकर प्रत्याशियों की दूसरी सूची में शाजापुर विधानसभा से एक बार फिर अरुण भीमावद को अपना प्रत्याशी बनाया है...
Arun Bhimawad (img: google)
Arun Bhimawad Biography: भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावो को लेकर प्रत्याशियों की दूसरी सूची में शाजापुर विधानसभा से एक बार फिर अरुण भीमावद को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा इससे पहले साल 2013 में और 2018 में अरुण भीमावत को प्रत्याशी बन चुकी है।
सिंधिया को कहा था नामर्द
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो रही है। इसमें कई बार नेताओं की भाषा अमर्यादित होने के भी उदाहरण सामने आ रहे हैं। शाजापुर के पूर्व बीजेपी विधायक अरुण भीमावद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में ऐसे बहे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर दिग्विजय सिंह तक को नहीं बख्शा।
भीमावद ने सिंधिया को नामर्द कह दिया तो दिग्विजय सिंह पर कमलनाथ की सरकार गिराने का आरोप लगा दिया।