नियुक्ति ब्रेकिंग...जितेंद्र वर्मा बने दुर्ग के भाजपा जिलाध्यक्ष, इस वजह से हुआ बदलाव
रायपुर, 26 मई 2022। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जितेंद्र वर्मा को दुर्ग जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। फिलहाल वे भाजपा विधायक दल के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वर्मा आरएसएस पृष्ठभूमि के हैं और पाटन के रहने वाले हैं। इससे पहले डॉ. शिवकुमार तमेर यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे काफी समय से अमेरिका में हैं। इस वजह से बदलाव किया गया है। इस नियुक्ति से दुर्ग की राजनीति में नए समीकरण की भी चर्चा है।