सीएम शिवराज का ऐलान :लता मंगेशकर के नाम पर इंदौर में संगीत अकादमी, संग्रहालय बनेगा, प्रतिमा भी लगेगी
भोपाल 7 फरवरी 2022। इंदौर में स्व. लता मंगेशकर जी के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जिसमें लता जी ने जब भी, जो भी गाया है, वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान भोपाल में यह घोषणा की। उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में संगीत प्रेमियों के साथ वट वृक्ष लगाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा -
"लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी, वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े-बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। इंदौर में स्व. लता मंगेशकर जी के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जिसमें लता जी ने जब भी, जो भी गाया है, वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।"