आईसीसीआर से होगा करारः छत्तीसगढ़ के करमा, पंथी, ददरिया की प्रस्तुति अब विदेशों में होगी, लोक कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच
रायपुर, 25 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ सरकार का इंडियन कौंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन यानी आईसीसीआर के साथ एमओयू होने जा रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का अब न केवल वैश्विक मंच पर इंट्री मिलेगी बल्कि छत्तीसगढ़ के करमा, पंथी, ददरिया जैसे पांरपरिक लोक नृत्यों की विदेशों में प्रस्तुति होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। देखिए सीएमओ का ट्वीट....
#छत्तीसगढ़ और ICCR @iccr_hq के बीच होगा #MOU#horizon #folkart@MinOfCultureGoI @culture_deptt pic.twitter.com/OURQS31AKx
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 25, 2022