PM मोदी ने किया फ़ोन :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाज़ुक..ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के बाद स्मरण शक्ति लुप्त

Update: 2021-07-05 00:49 GMT

लखनऊ,5 जुलाई 2021। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बेहद नाज़ुक है। पीजीआई में वे पाँच विभागाध्यक्ष चिकित्सकों की निगरानी में है।चिकित्सकों ने आगामी बारह घंटे बेहद अहम बताए हैं। कल्याण सिंह को ब्रेन स्ट्रोक और माईनर हार्ट अटैक आया जिस के बाद उनकी स्थिति गंभीर होती चली गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से कुछ देर पहले फ़ोन लगा कर कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली और तुरंत मुख्यमंत्री योगी को निर्देशित किया कि, वे सुनिश्चित करें कल्याण सिंह को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उन्हें देखने पहुंचे, तीनों ने ही उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह किसी को नहीं पहचान पाए।
कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर और बेहद आक्रामक नेताओं में शीर्ष पंक्ति में शुमार किए जाते हैं। वे अयोध्या के विवादित ढांचा ध्वंस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्होने विवादित ढांचा ध्वंस के दौरान सशस्त्र बलों को गोली चलाने की अनुमति नही दी थी, जबकि विवादित ढांचा को ध्वंस से बचाने के लिए गोली चलाने के अलावा अन्य विकल्प नही रह गया था। कल्याण सिह ने ध्वंस की नैतिक जवाबेदही लेते हुए इस्तीफा दिया था। विवादित ढांचा ध्वंस मामले में सीबीआई की ओर से आरोपी बनाए गए थे लेकिन विशेष अदालत ने उन्हे आरोपों से मुक्त कर दिया था।

Tags:    

Similar News