संसदीय सचिव शकुंतला साहू का शासकीय जन्मदिवस आयोजन रद्द………समूचे जनपद अमले की लगी थी ड्यूटी.. SDO इंजीनियर की टैंट पंडाल ड्यूटी..
बलौदा बाज़ार-भाटापारा,7 फ़रवरी 2021। कसडोल विधायक शकुंतला साहू का आज जन्मदिन है। पर जन्मदिन को आयोजित एक समारोह विवादों में आ गया है। विवाद कुछ ऐसा बढ़ा कि, कलेक्टर सुनील जैन ने आनन फ़ानन में कार्यक्रम निरस्त कर दिया।दरअसल जन्मदिन का सरकारीकरण हो गया था, जिसके लिए बाक़ायदा आदेश जारी कर सरकारी अमले की ड्यूटी लगाई गई थी।
कार्यक्रम जनपद पंचायत पलारी के कार्यक्रम परिसर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आरईएस के एसडीओ और सब इंजीनियर को टेंट पंडाल और दरी व्यवस्था का ज़िम्मा था। जबकि जनपद के बाक़ी अमले को भी काम का ज़िम्मा दिया गया था।यह कार्यक्रम आज ही आयोजित था।
इस विचित्र से आयोजन को लेकर NPG ने कलेक्टर से बात की और उसके बाद कलेक्टर सुनील जैन ने जानकारी दी
“यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है”