पूर्व CM रमन सिंह के OSD ओपी गुप्ता फिर भेजे गये जेल… कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ायी… नाबालिग से रेप मामले में 9 जनवरी को हुए थे गिरफ्तार

Update: 2020-01-16 15:30 GMT

रायपुर 16 जनवरी 2020। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमत्री रमन सिंह के ओएसडी ओपी गुप्ता की रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी गयी है। 7 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद गुप्ता को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इससे पहले ओपी गुप्ता को 9 जनवरी को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप था कि ओपी गुप्ता ने नाबालिग को पढ़ाने के नाम पर अपने घर पर रखा और फिर उसके साथ यौन शोषण किया।

पुलिस ने आधी रात को ओपी गुप्ता को गिरफ्तार किया था। ओपी गुप्ता इससे पहले भी विवादों में आ चुके थे, उसके बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय से हटा दिया था, लेकिन बाद में वो फिर से ओएसडी बन गये। माना जा रहा है कि गुप्ता की मुश्किलें आने वाले दिनों और बढ़ सकती है।

Tags:    

Similar News