राज्य सरकार का आदेश – आवश्यक राहत सामग्री वितरण केवल ज़िला प्रशासन के माध्यम से होगा.. शेष पर ब्रेक.. सोशल डिस्टैंस की अवहेलना बनी आदेश की वजह

Update: 2020-04-12 18:22 GMT

रायपुर,12 अप्रैल 2020। कोविड संक्रमण से बचाव अभियान के दौरान सामाजिक दूरी का ख़्याल भूल कर मदद करने और फ़ोटो सेशन कर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वितरित करने वालों के लिए बुरी खबर है। वे अब फ़ोटो सेशन वाली मदद नहीं कर पाएँगे। राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि राहत सामग्रियों का वितरण ज़िला प्रशासन करेगा।
राज्य सरकार ने सभी निगम आयुक्त और नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे किसी भी जनप्रतिनिधि.. ऐजेंसी ..संस्थाओं और व्यक्तियों के द्वारा आवश्यक सामग्री वितरण को रोकते हुए यह सूचित करें कि, वे आवश्यक राहत सामग्री ज़िला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
राज्य शासन ने पत्र में उल्लेख किया है कि जन स्वास्थ्य की दृष्टि से अति आवश्यक फ़िज़िकल डिस्टेंसिग का पालन नहीं किए जाने की संभावना बनी रहती है, इसके साथ-साथ लॉकडॉउन का पूर्ण पालन में भी कठिनाई आ रही है।
राज्य शासन ने निर्देशित किया है कि आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों और दान दाताओं का नाम सम्मान स्वरुप सोशल मीडिया में उनका नाम धन्यवाद ज्ञापित कर सकते हैं।

Similar News