बिफ़रा विपक्ष.. नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में विपक्ष की बैठक जारी..बोले अजय चंद्राकर “सदन में अध्यक्ष चरणदास महंत की व्यवस्था से असंतुष्ट.. लगातार सदन के नियम अनुशासन भंग हो रहे हैं.. हम अध्यक्ष के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं”

Update: 2020-03-16 08:52 GMT

रायपुर,16 मार्च 2020। सदन में हुए हंगामे के बाद धरने पर बैठा विपक्ष सदन के बाहर आया और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कक्ष में बैठक के लिए एकजूट हो गया। विपक्ष ने पूरे मामले में विरोध को न्यायसंगत बताते हुए अध्यक्ष की व्यवस्था पर असंतोष ज़ाहिर किया है, और अध्यक्ष चरणदास महंत के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही है।
सदन में शून्यकाल शुरु होते ही अध्यक्ष चरणदास महंत ने कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय से सहमत होते हुए सदन की कार्यवाही 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।इस पर विपक्ष ने तीखा विरोध जताया था। सदन में गर्भगृह पर विपक्ष धरने पर बैठ गया और उसके ठीक पहले विपक्ष ने कार्यसूची को फाड़ कर गर्भ गृह में फेंक दिया। विपक्ष धरने पर सदन के स्थगित होने के क़रीब पौन घंटे तक बैठा रहा।

विपक्ष को मनाने संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे पहुंचे, लेकिन विपक्ष ने अध्यक्ष के आग्रह के ना आने पर क्षोभ प्रगट किया और धरने से उठकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कक्ष में चले गए जहां क़रीब एक घंटे तक बैठक जारी रही।
तेज तर्रार विधायक अजय चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा
“लगातार सदन की कार्यवाही अव्यवस्थित की जा रही है.. दो दो बार राज्यपाल का अभिभाषण करा दिया गया.. बजट बता कर प्रश्नकाल को विलोपित कर दिया गया.. यह व्यवस्था कैसे सही कही जाएगी.. हम अध्यक्ष चरणदास महंत के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने का विचार कर रहे हैं”
अजय चंद्राकर ने कहा –
“ सदन कार्यसूची से चलता है..जब कार्यसूची का महत्व नहीं है.. ऐसी कार्यसूची का हमें क्या करना हैहमने उसे फाड़ा और सही किया है.. यह कोई असंसदीय कार्य नहीं किया गया..मुख्यमंत्री के विभाग का प्रश्नकाल नहीं लिया गया.. उनके विभाग का एक ध्यानाकर्षण नही.. सरकारी प्रस्ताव पर प्रश्नकाल स्थगित.. हम प्रश्नकाल चलाने की माँग कर रहे थे.. लगातार विपक्ष के अधिकारों का हनन किया जा रहा है”

Similar News