गुजरात में नया CM : औपचारिक एलान के लिए चिर-परिचित प्रक्रिया शुरु.. पहुँच गई केंद्रीय टीम.. प्रदेश संगठन और विधायकों से संवाद कुछ देर में

Update: 2021-09-12 01:05 GMT

अहमदाबाद,12 सितंबर 2021। गुजरात में नए मुख्यमंत्री कौन के सवाल के जवाब के लिए औपचारिकताएँ शुरु हो गई हैं। दिल्ली से बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय टीम पहुँची है जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग शामिल हैं।
भाजपा और संघ की प्रयोगशाला के रुप में पहचाने जाने वाले गुजरात में कल मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफ़ा सौंप दिया है। केंद्रीय दल का पहुँचना, विधायकों और प्रदेश संगठन से रायशुमारी को नए मुख्यमंत्री के नाम के लिए औपचारिकताओं के निर्वहन के रुप में देखा जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि सब कुछ तय है कि अब गुजरात के सीएम के रुप में किसकी ताजपोशी होनी है। लेकिन यह नाम नई दिल्ली के सात लोक कल्याण मार्ग के अलावा अभी किसी को भी पता नहीं है। सात लोक कल्याण मार्ग याने प्रधानमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही वह नाम जानते हैं, और जैसी मोदी की सियासत रही है वो चमत्कृत करने में भरोसा करते रहे हैं, इसलिए दावेदार चाहे जितने हों, उप मुख्यमंत्री कोई हो, वही गुजरात का सीएम बन जाएगा, भाजपा के व्यक्ति केंद्रित मोदी युग में यह ख़ुशफ़हमी किसी को नहीं है।
औपचारिकताओं को पूरा करते करते दोपहर बीतेगी। अब से कुछ देर पहले केंद्रीय दल के नरेंद्र सिंह तोमर और तरुण चुग गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के निवास पहुँचे हैं। वहीं प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से कहा है –
”मैं गुजरात के नेताओं के साथ विचार विमर्श करुंगा फिर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा”

Tags:    

Similar News