Kaun Hai Rahul Mody: श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ कंफर्म किया रिश्ता, जानिए कौन हैं राहुल मोदी?

Kaun Hai Rahul Mody: श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है और वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं।

Update: 2024-06-19 11:56 GMT

Kaun Hai Rahul Mody: श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है और वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। श्रद्धा ने लेखक राहुल मोदी संग अपने रिश्ते की पुष्टि की है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की है।


कौन हैं राहुल मोदी?

राहुल मोदी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कहानी भी राहुल ने ही लिखी थी। इसके अलावा राहुल को 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। 34 वर्षीय राहुल मुंबई से हैं और उन्होंने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से अपनी पढ़ाई की है। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए की थी।

श्रद्धा-राहुल की पहली मुलाकात

श्रद्धा और राहुल की पहली मुलाकात फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और बहुत अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि, यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इस साल की शुरुआत में राहुल और श्रद्धा के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है। हाल ही में श्रद्धा को गले में एक चेन पहने हुए भी देखा गया था, जिस पर 'R' लिखा था। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की पुष्टि ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच नई चर्चा का विषय बना दिया है। दोनों की जोड़ी को फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

 

Tags:    

Similar News