Savitri Jindal News: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस, आज ही इस पार्टी में होगी शामिल

Savitri Jindal News: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में रहने वाली देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है।

Update: 2024-03-28 11:01 GMT

Savitri Jindal News: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में रहने वाली देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। मीडिया रोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जिंदल हाउस में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व की सदैव आभारी रहूंगी।'

भाजपा में जाएंगी सावित्री

ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 3 दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थामा था। उनको भाजपा ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावित्री का कहना है कि उनके बेटे नवीन परिवार से विमर्श करके भाजपा में गए हैं। अब वह भी भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी।

सावित्री जिंदल की संपत्ति?

84 वर्षीय सावित्री जिंदल समूह का कारोबार संभाल रही हैं और पिछले 2 साल में उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है। दुनिया की अमीर महिलाओं में सावित्री का नाम 56वें नंबर पर है, जबकि देश में वह पहले नंबर पर आती हैं। वह पिछले 10 साल से हिसार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Tags:    

Similar News