Sanjay Singh Arrested, Delhi liquor policy case: शराब घोटाला में सांसद गिरफ्तार: कल कोर्ट में पेश कर सकती है ईडी

Delhi liquor policy case:

Update: 2023-10-04 12:31 GMT

Sanjay Singh Arrested, Delhi liquor policy case: नई दिल्‍ली। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आज सुबह सिंह के सरकारी आवास पर दबिश दी थी। करीब 10 घंटें की जांच और पूछताछ के बाद ईडी ने सांसद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दिल्‍ली शराब घोटाला में गिरफ्तार होने वाले सिंह आप के तीसरे बड़े नेता है। इससे पहले ईडी सुरेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है।

इधर, सांसद सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आप कार्यकर्ता उनके घर के बाहर एकत्र होने लगे हैं। इसे देखते हुए घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि ईडी सिंह को घर के पीछे के रास्‍ते से लेकर निकलने की तैयारी में है। सिंह को दिल्ली में ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया जाएगा। सिंह रातभर ईडी की लॉक अप में रहेंगे।

बताते चले कि ईडी ने इस मामले में कोर्ट में जो चालान पेश किया था उसमें सांसद सिंह का नाम पहले से दर्ज है। मामले के मुख्‍य आरोपी और अब सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह का नाम लिया था। आरोड़ा के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। अरोड़ा ने पूछताछ में ईडी को बताया है कि वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में सिंह से मिला था। इसके बाद मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया।

Full View


Tags:    

Similar News