Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों आया उबाल! ईरान-इज़राइल युद्ध का असर भारत तक! जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

Petrol Diesel Price Today: दुनिया के सबसे संवेदनशील इलाकों में एक – मिडिल ईस्ट, एक बार फिर उबाल पर है। ईरान और इज़राइल के बीच तनातनी का सीधा असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है।

Update: 2025-06-18 03:39 GMT

Petrol Diesel Price Today: दुनिया के सबसे संवेदनशील इलाकों में एक – मिडिल ईस्ट, एक बार फिर उबाल पर है। ईरान और इज़राइल के बीच तनातनी का सीधा असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। युद्ध का यह तनाव वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को झुलसाने लगा है। ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। लेकिन इसके उलट भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी तक थमी हुई हैं।

भारत में कीमतें स्थिर, लेकिन कब तक?

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है। बीते कई दिनों से तेल कंपनियों ने रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन वैश्विक बाज़ार की हलचल और कच्चे तेल के चढ़ते दामों को देखते हुए यह स्थिरता ज्यादा दिनों तक टिक पाएगी, कहना मुश्किल है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर युद्ध का संकट लंबा खिंचा, तो भारतीय उपभोक्ता भी इसकी तपिश से नहीं बच पाएंगे।

ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड में उबाल

ब्लूमबर्ग के आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि संकट गहरा रहा है। ब्रेंट क्रूड का अगस्त वायदा 0.42% उछलकर $76.77 प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। वहीं WTI (वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट) जुलाई वायदा भी 0.42% बढ़कर $75.26 पर पहुंच गया। इसका अर्थ साफ है – सप्लाई में टेंशन और कीमतों में टेंशन।

दुनिया भर में बढ़े पेट्रोल के दाम

  • लीबिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹2.39/लीटर हो गया है,
  • ईरान में ₹2.44 से बढ़कर ₹2.47,
  • इज़राइल में ₹181.06 से ₹181.72,
  • वेनेजुएला में ₹2.99 से ₹3.02,
  • अंगोला में ₹27.98 से ₹28.33।

पेट्रोल के सबसे सस्ते देश

ग्लोबल टॉप 10 सबसे सस्ते पेट्रोल बेचने वाले देशों में शामिल हैं –

कुवैत (₹29.63), अल्जीरिया (₹30.60), इजिप्ट (₹32.77), तुर्कमेनिस्तान (₹37.07), कजाकिस्तान (₹40.80), मलेशिया (₹41.77)। भारत की तुलना इन देशों से नहीं की जा सकती क्योंकि यहां टैक्स स्ट्रक्चर और सब्सिडी नीति बिल्कुल अलग है।

भारत में कहां है सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल?

अब बात भारत की करें तो, देश के भीतर भी अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिलता है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है:

पोर्ट ब्लेयर (अंडमान): ₹82.46/लीटर

  • ईटानगर (अरुणाचल): ₹90.87
  • सिलवासा (दादरा नगर हवेली): ₹92.37
  • हरिद्वार (उत्तराखंड): ₹92.78
  • भारत में सबसे सस्ता डीजल बिक रहा है:
  • पोर्ट ब्लेयर: ₹78.05/लीटर
  • ईटानगर: ₹80.38
  • जम्मू: ₹81.32
  • चंडीगढ़: ₹82.44

भारत सरकार की चुनौती

अब सवाल यह है कि भारत सरकार इस वैश्विक दबाव से कैसे निपटेगी? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम पर कंट्रोल रखने के लिए टैक्स में कटौती की जाएगी या फिर सब्सिडी का सहारा लिया जाएगा? या फिर यह चुप्पी किसी बड़े मूल्यवृद्धि से पहले की शांति है?

जेब पर पड़ेगी मार?

भले ही अभी दिल्ली या मुंबई के पेट्रोल पंप पर आपको दाम बदले हुए न दिखें, लेकिन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम बता रहे हैं कि यह सन्नाटा लंबे समय तक नहीं टिकेगा। ईरान-इज़राइल का युद्ध सिर्फ एक क्षेत्रीय संघर्ष नहीं, बल्कि दुनिया के ईंधन बाजार का पेंडुलम है। और भारत भी इस झटके से अछूता नहीं रहेगा।

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News