टीचर की शर्मनाक हरकत! योगा सिखाते-सिखाते महिला से किया गंदा काम, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रकम वसूले

Haryana Teacher Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक योगा टीचर ने महिला को योग सिखाते-सिखाते उससे शारीरिक सम्बन्ध बना लिए और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया.

Update: 2026-03-26 07:41 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Teacher Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से ब्लैकमेलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक योगा टीचर ने महिला को योग सिखाते-सिखाते उससे शारीरिक सम्बन्ध बना लिए और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. शिक्षक और उसकी पत्नी ने ब्लैकमेल करके लाखों रूपए ऐंठ लिए. पुलिस ने उन्हें रेंज हाथों गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है पूरा मामला 

मामला पालम विहार थाने, जुलाई 2020 साल का है. आरोपी टीचर का नाम राकेश शर्मा है. जो एक योग टीचर है. वो शादी शुदा है. जुलाई 2020 साल में पीड़िता की मुलाकात योगा टीचर राकेश शर्मा से हुई. राकेश शर्मा महिला को योगा सिखाता था. 

टीचर ने बनाया महिला का अश्लील वीडियो  

महिला और टीचर राकेश शर्मा की नजदीकियां बढ़ने लगी थी. धीरे धीरे वो इतने करीब आ गए कि उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध बन गए. लेकिन उसे क्या पता था आगे जो उसके साथ होने वाला है. वो बेहद ही खौफनाक है. शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान टीचर ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया. 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

कुछ समय बाद टीचर राकेश शर्मा महिला को ब्लैकमेल किया. इनसब में टीचर की पत्नी नीतू शर्मा (42) भी शामिल थी. 2023 में आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों की डिमांड की. महिला ने उसे 3 लाख रुपये दिए. लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला यहीं नहीं रुका. 

कैसे हुआ खुलासा 

आरोपी ने मार्च 2026 में महिला से 15 लाख रुपये की मांग की. जब महिला ने देने से मना किया तो उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने 20 मार्च को पालम विहार थाना पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. 

पुलिस रंगे हाथों पकड़ा 

पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया. पुलिस ने 21 मार्च को पालम विहार के  देवी लाल पार्क की पार्किंग में टीचर की पत्नी को पीड़िता से पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच में आरोपी महिला के पास से 1 लाख रुपये नकद मिले.

आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि आरोपी टीचर अभी भी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

Tags:    

Similar News