ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जल गए, 20 से ज्यादा की हालत नाजुक

Andhra Pradesh Bus Accident: आँध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. गुरुवार को रायवरम के पास एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गयी. इस हादसे में 13 लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गयी.

Update: 2026-03-26 05:05 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Andhra Pradesh Bus Accident: 26 मार्च 2026, आँध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. गुरुवार को रायवरम के पास एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गयी. इस हादसे में 13 लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गयी.

13 लोगों की जिन्दा जलकर मौत

घटना जिले के रायवरम के मार्कपुरम मंडल की है. स्लैब खदानों के पास हादसा हुआ है. हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने से टकरा गयी. जिसमे 13 लोगों की जिन्दा जलकर मौत हो गयी. जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. 

आखिर कैसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रेवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से प्रकाशम जिले के नेल्लोर जा रही थी. इसी बीच स्लैब खदान के पास बस की ट्रक से सामने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद लोग संभल पाते कि बस में आग लग गई. साथ ही ट्रक में भी आग लग गयी. 

देखते देखते आग ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया गया. सभी को निकलकर अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे में 13 यात्री आग में जलकर मर गए, जबकि लगभग 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घयलों को इलाज जारी है. इनमे कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.  वहीँ, हादसा कैसे हुआ है अभी इसका पता नहीं चल सका है. वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. 

 डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर श्रीकांत ने क्या बताया 

घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर श्रीकांत ने बताया, प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है. स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई.

सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुःख  

हादसे को लेकर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा, "मरकापुरम में हुए बस एक्सीडेंट से बहुत सदमा लगा है. इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर से बहुत दुख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम घायलों को बेहतर मेडिकल मदद देने के लिए AP सरकार के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. मैंने चीफ सेक्रेटरी रामकृष्ण राव को इस बस एक्सीडेंट में मृतकों और घायलों की विस्तृत जानकारी पता लगाने और आंध्र प्रदेश के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट करके युद्ध स्तर पर राहत के उपाय करने का निर्देश दिया है."

Tags:    

Similar News