इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल... दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गयी विमान की 'फुल इमरजेंसी' लैंडिंग, मौत को छूकर निकले 161 यात्री
Delhi Airport Emergency Landing: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर इंडिगो के फ्लाइट की में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. विमान में160 यात्री थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इमेज- इंटरनेट
Delhi Airport Emergency Landing: 28 मार्च 2026, दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर इंडिगो के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. विमान में 161 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इंडिगो के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
घटना शनिवार सुबह 28 मार्च की है. इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी. विमान में 161 यात्री सवार थे. विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था. तभी उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. जिसके बाद उसका इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया.
जानकारी के मुताबिक़, 10:39 बजे फूल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी. सेफ लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 को चुना गया. इससे पहले ही रनवे के चारों तरफ दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद थी. ताकि तत्काल दुर्घटना से निपटा जा सके. वहीं, सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर प्लेन ने सुरक्षित लैंडिंग की. गनीमत रही किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई. विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं.
फ्लाइट में क्या तकनीकी खराबी आयी
वहीं, इंडिगो की तकनीकी टीम विमान जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है फ्लाइट के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी. इंजन फेल होने की आशंका है. फ़िलहाल टीम की जांच के बाद ही पता चल सकेगा.
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया
इस सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस ने बताया, "इंडिगो का एक विमान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें इंजन फ़ेल होने जैसी स्थिति आ गई. विमान IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया."
दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग हुई. दमकल विभाग को सुबह 10.53 बजे कॉल आया था. अब विमान लैंड हो गया है.
खबर अपडेट किया जा रहा है...