Petrol Diesel Prices Today 04 August 2024: देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Prices Today 04 August 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, इस असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है।

Update: 2024-08-04 05:00 GMT

Petrol Diesel Prices Today 04 August 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, इस असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है। आज (4 अगस्त) के लिए जारी हुई तेल की अपडेट कीमतें पहले के समान बनी हुई हैं। कुछ राज्यों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड के भाव 76.81 डॉलर (6,434 रुपये)/बैरल पर हैं, जबकि WTI क्रूड 73.52 डॉलर (6,158 रुपये)/बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

इन राज्यों में आज सस्ता-महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

राज्यों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखें तो आंध्र प्रदेश में आज प्रति लीटर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 85 पैसे सस्ता हो गया है, जबकि गोवा में क्रमश: 72 पैसे और 69 पैसे की राहत दी गई है। इसी प्रकार बिहार में पेट्रोल पर 51 पैसे और पर डीजल 48 पैसे घटे हैं। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 73 पैसे और डीजल 57 पैसे महंगा हुआ है, वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर 50 पैसे बढ़े हैं।

महानगरों में नहीं बदली ईंधन की कीमत

14 मार्च के बाद से प्रमुख महानगरों में तेल के भाव स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये/लीटर और डीजल की 87.62 रुपये है। दूसरी तरफ मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये/लीटर में बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 92.34 रुपये/लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये/लीटर और डीजल की 91.76 रुपये/लीटर है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।

Tags:    

Similar News