Petrol Diesel Price Today 28 May: क्रूड आयल हुआ सस्ता, फिर भी पेट्रोल के दाम जस के तस! जानें आपके शहर में कितना है रेट?
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे गिरती जा रही हैं। सोमवार की रात तक ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका था। यह आंकड़ा सुनकर देशभर के उपभोक्ताओं की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं कि शायद अब पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाए।
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे गिरती जा रही हैं। सोमवार की रात तक ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुका था। यह आंकड़ा सुनकर देशभर के उपभोक्ताओं की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं कि शायद अब पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाए। लेकिन जैसे ही बुधवार 28 मई 2025 को इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नए रेट जारी किए, हर कोई चौंक गया।
तेल कंपनियों ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया। जी हां, तीन साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इन सरकारी कंपनियों ने अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक कोई कटौती नहीं की है। महंगाई की मार झेल रही जनता अब यह सवाल बार-बार दोहरा रही है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम गिर रहे हैं, तो फिर राहत क्यों नहीं दी जा रही?
कुछ राज्यों में दिखा मामूली उतार-चढ़ाव
हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय टैक्स और लॉजिस्टिक कॉस्ट के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हलचल देखी गई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और झारखंड जैसे राज्यों में आज हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ।
- आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 20 पैसे बढ़कर ₹109.83 और डीजल 19 पैसे चढ़कर ₹97.66 प्रति लीटर हो गया।
- कर्नाटक में पेट्रोल ₹103.23 और डीजल ₹91.28 हो गया, यहां भी कीमतें 30 पैसे के करीब बढ़ीं।
- जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः ₹96.71 और ₹83.53 हो गई।
इसके विपरीत, झारखंड में आज राहत की खबर रही, जहां पेट्रोल ₹1.24 और डीजल ₹1.23 सस्ता हो गया। अब यहां पेट्रोल ₹97.86 और डीजल ₹92.62 प्रति लीटर मिल रहा है।
बड़े शहरों में अब भी जमी हैं पुरानी कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कोलकाता व चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस हैं।
- दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर उपलब्ध है।
- मुंबई में पेट्रोल ₹103.44 और डीजल ₹89.97 में मिल रहा है।
- कोलकाता में पेट्रोल ₹104.95 और डीजल ₹91.76 के स्तर पर बना हुआ है।
- वहीं चेन्नई में पेट्रोल ₹101.03 और डीजल ₹92.61 में बिक रहा है।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।