Petrol Diesel Price Today: देश भर में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम,1 जुलाई को कहां सस्ता और कहां महंगा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 1 July 2025: तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक के बीच भारत के कुछ शहरों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

Update: 2025-07-01 04:37 GMT

Petrol Diesel Price 1 July 2025: तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक के बीच भारत के कुछ शहरों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल रेट में बदलाव हुआ है, जबकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में कीमतें स्थिर हैं।

नोएडा में महंगा हुआ फ्यूल, गाजियाबाद में राहत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल ₹94.85 प्रति लीटर और डीजल ₹87.98 प्रति लीटर हो गया है। दूसरी ओर, गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को राहत मिली है। यहां पेट्रोल 96 पैसे सस्ता होकर ₹94.44 प्रति लीटर और डीजल ₹1.09 घटकर ₹87.51 प्रति लीटर हो गया है।

पटना में भी गिरा भाव, उपभोक्ताओं को राहत

बिहार की राजधानी पटना में भी आज ईंधन की कीमतें घटी हैं। सोमवार को पेट्रोल 18 पैसे गिरकर ₹105.23 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत 17 पैसे घटकर ₹91.49 प्रति लीटर हो गई है। इन बदलावों से आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सकती है, खासकर ऐसे समय में जब क्रूड ऑयल की कीमतें फिर से चढ़ाव की ओर हैं।

महानगरों में तेल क्वइ दाम जस के तस

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76
  • हर दिन तय होती हैं कीमतें, जानिए कैसे

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रुपये की स्थिति, टैक्स स्ट्रक्चर, डीलर कमीशन और राज्यवार वैट को मिलाकर तय की जाती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग होती हैं।

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News