Petrol-Diesel Price Today 07 April 2025: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में कितना सस्ता या महंगा हुआ फ्यूल

Petrol-Diesel Price Today 07 April 2025: सोमवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसका असर भारत के घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।

Update: 2025-04-07 03:30 GMT

Petrol-Diesel Price Today 07 April 2025: सोमवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसका असर भारत के घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए। जहां उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, वहीं बिहार में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 63.33 डॉलर प्रति बैरल और WTI 59.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के लेटेस्ट फ्यूल रेट्स।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (7 अप्रैल 2025)

  • दिल्ली: पेट्रोल - 94.72 रुपये/लीटर, डीजल - 87.62 रुपये/लीटर (कोई बदलाव नहीं)
  • मुंबई: पेट्रोल - 103.44 रुपये/लीटर, डीजल - 89.97 रुपये/लीटर (कोई बदलाव नहीं)
  • चेन्नई: पेट्रोल - 100.76 रुपये/लीटर, डीजल - 92.35 रुपये/लीटर (9 पैसे की कमी)
  • कोलकाता: पेट्रोल - 104.95 रुपये/लीटर, डीजल - 91.76 रुपये/लीटर (1 रुपये की बढ़ोतरी)

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

  • लखनऊ (यूपी): पेट्रोल - 94.58 रुपये/लीटर (11 पैसे सस्ता), डीजल - 87.68 रुपये/लीटर (13 पैसे सस्ता)
  • गुरुग्राम (हरियाणा): पेट्रोल - 94.96 रुपये/लीटर (21 पैसे सस्ता), डीजल - 87.82 रुपये/लीटर (20 पैसे सस्ता)
  • पटना (बिहार): पेट्रोल - 106.11 रुपये/लीटर (51 पैसे महंगा), डीजल - 92.92 रुपये/लीटर (49 पैसे महंगा)

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 2.5 डॉलर टूटकर 63.33 डॉलर प्रति बैरल और WTI 59.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। यह गिरावट ट्रंप की टैरिफ नीतियों और वैश्विक मांग में कमी के कारण हुई है। भारत में इसका असर कुछ शहरों में सस्ते ईंधन के रूप में दिखा, लेकिन राज्य सरकारों के वैट और अन्य करों के चलते कई जगहों पर कीमतें स्थिर या बढ़ी हुई हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Tags:    

Similar News