Odisha Road Accident: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 38 लोग घायल
Odisha Road Accident: ओडिशा के कटक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां NH-16 पर एक फ्लाईओवर से बस नीचे फिसल गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Odisha Road Accident: ओडिशा के कटक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां NH-16 पर एक फ्लाईओवर से बस नीचे फिसल गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जाजपुर के पास बस NH-16 के पास यह हादसा हुआ। जहां एक फ्लाईओवर से बस नीचे फिसल कर गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ओडिशा के कटक से दीघा जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली गई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
बस में लगभग 42-43 यात्री थे
जाजपुर SP विनीत अग्रवाल ने बताया, "जिस बस के साथ यह हादसा हुआ वह पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही थी, बस में लगभग 42-43 यात्री थे जिसमें से लगभग 35 लोगों को कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है।