New Governor Appointed: बिहार-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के राज्यपाल बदले, 2 केंद्रशासित प्रदेशों में नए LG की नियुक्ति, देखिए पूरी लिस्ट

New Governor Appointed: 7 राज्यों के राज्यपाल और 2 केंद्र शासित प्रदेशों उपराज्यपाल बदले गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है. गुरुवार को अचानक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. जानिए किसे कहाँ भेजा गया है.

Update: 2026-03-06 03:55 GMT

इमेज- AI जनरेटड

New Governor Appointed: 6 मार्च 2026, गुरुवार को बिहार-महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं. देश के 7 राज्यों के राज्यपाल और 2 केंद्र शासित प्रदेशों उपराज्यपाल बदले गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है. गुरुवार को अचानक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. वहीँ, अब ये बदलाव हुआ है.

किन राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं?

पश्चिम बंगाल: तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि (RN Ravi) को पश्चिम बंगाल का एडिशनल चार्ज (Additional Charge) सौंपा गया है. पश्चिम बंगाल  के गवर्नर सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) ने 5 मार्च को अचनाक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

बिहार: पूर्व सैन्य अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. दो साल से राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल खत्म हो गया है. 

तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है.

महाराष्ट्र: तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

नगालैंड: नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है.

तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है.

हिमाचल प्रदेश: लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

कहाँ के उप-राज्यपाल बदले

लद्दाख: विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है. वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 

दिल्ली: दिल्ली का नया उप-राज्यपाल (LG) पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है.




Tags:    

Similar News