Meghalaya Mine Blast: कोयला खदान में हुआ धमाका, 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी
Meghalaya Mine Blast: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय से बड़ी खबर सामने आ रही है. ईस्ट जयंतिया जिले में कोयले की एक खदान में भीषण धमाका हुआ (Meghalaya Blast News) है. इस ब्लास्ट में 10 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल हो गए हैं.
Meghalaya Mine Blast
Meghalaya Mine Blast: शिलांग: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय से बड़ी खबर सामने आ रही है. ईस्ट जयंतिया जिले में कोयले की एक खदान में भीषण धमाका हुआ (Meghalaya Blast News) है. इस ब्लास्ट में 10 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल हो गए हैं.
कोयला खदान में ब्लास्ट
घटना मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के म्यनसिंघट-थांगस्को की है. यहाँ म्यनसिंघट-थांगस्को इलाके में स्थित अवैध रूप से संचालित कोयला खदान में हादसा हुआ है. गुरुवार को कोयले की खदान में हमेशा की तरह काम चल ही रहा था. तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ.
10 मजदूरों की मौत
धमाके के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई. वहीँ काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और मजदुर मलबे में दब गए, इस हादसे में करीब 10 मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि एक के घायल होने की खबर है. हालाँकि संख्या अभी स्पष्ट नहीं है. 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल को शिलांग रेफर किया गया है.
अन्य मजदूरों की तलाश जारी
घटना की जानकारी, पुलिस प्रशासन की टीम को दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है. मृतकों के शवों के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी मौके पर मौजूद है.
वहीँ, घटना को लेकर बताया जा रहा है कोयला खदान अवैध रूप से चल रहा है. कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट के दौरान हादसा हुआ है. फ़िलहाल घटना की जांच जारी है.