Manish Sisodia Tihar Jail: मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- "जल्दी ही बाहर मिलेंगे"

Manish Sisodia Tihar Jail: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से पत्र लिखकर जल्द ही अपने बाहर आने की उम्मीद जताई है।

Update: 2024-04-05 12:00 GMT

Manish Sisodia Tihar Jail: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से पत्र लिखकर जल्द ही अपने बाहर आने की उम्मीद जताई है। उन्होंने पत्र के जरिए अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर लिखा कि उनकी पार्टी अच्छी शिक्षा और स्कूलों के लिए वैसे ही लड़ रही है, जैसे सभी ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने लिखा कि ब्रिटिश तानाशाही के बावजूद आजादी का सपना सच हुआ था।

15 मार्च को भी लिखा था पत्र

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिसोदिया ने आगे लिखा, "एक दिन हर बच्चे को उचित और अच्छी शिक्षा मिलेगी। अंग्रेज भी अपनी शक्ति के अहंकारी थे और उन्होंने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को कैद कर लिया था। जल्द ही बाहर मुलाकात होगी।" बता दें कि यह पत्र उन्होंने 15 मार्च को लिखा था, जिसे शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। पत्र को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भी एक्स पर साझा किया है।

13 महीने से जेल में बंद हैं सिसोदिया

दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया 13 महीने से तिहाड़ जेल में बंद है। उनकी जमानत कई बार ठुकराई जा चुकी है। उनको प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह के बाद उनकी जमानत की आस जगी है।

Tags:    

Similar News