Breaking: बंगाल में भूकंप का बड़ा झटका! 5.5 तीव्रता से हिलीं कोलकाता की इमारतें, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग; जानें कहां था केंद्र

Kolkata Earthquake: बंगाल में भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 5.5 रही और इमारतें हिल उठीं। वहीं लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आएं।

Update: 2026-02-27 10:31 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

कोलकाता 27 फरवरी 2026, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश का खुलना जिला था, जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप का झटका इतना जबरदस्त था कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। भूकंप से ऊंची इमारतें और दफ्तर हिल उठीं, जिसके कारण वहां काम करने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाशने लगे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। वहीं उसका केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश का खुलना जिला रहा।         

कितनी रही भूकंप की तीव्रता ? 

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 1 बजकर 22 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश का खुलना जिला रहा, जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप के झटकों से धरती कांप उठीं, जिसके कारण लोग यहां वहां भागते हुए नजर आए । 

कहां -कहां महसूस हुए भूकंप के झटके ?   

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आए भूकंप के झटके राजधानी कोलकात, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मोदिनीपुर में महसूस किए गए हैं। भूकंप से ऊंची इमारतें और दफ्तर हिल उठीं, बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये हैं कि भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की जान माल की हानी नहीं हुई है।         

भूकंप क्यों आता है ? 

जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी में विस्फोट, खनन और परमाणु परीक्षण भूकंप के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वी की बाहरी परत (लिथोस्फीयर) में स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने या फिर टकराने से भूकंप आते हैं।                  

Tags:    

Similar News