Israel–Hamas War: गाजा में तत्काल युद्धविराम के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, UNSC में वोटिंग से दूर रहा अमेरिका
Israel–Hamas War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग वाला प्रस्ताव पास किया है। सुरक्षा परिषद ने मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान का हवाला देते हुए तुरंत लड़ाई रोके जाने की बात कही है। उसने तत्काल लड़ाई रोकने की मांग की है।
Israel–Hamas War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग वाला प्रस्ताव पास किया है। सुरक्षा परिषद ने मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान का हवाला देते हुए तुरंत लड़ाई रोके जाने की बात कही है। उसने तत्काल लड़ाई रोकने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि परिषद ने गाजा में जंग रोकने के साथ-साथ इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया, "सुरक्षा परिषद ने गाजा पर एक लंबे समय से प्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, इसमें तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की गई है। इस प्रस्ताव को लागू किया जाना चाहिए। इसे लागू करने में विफलता अक्षम्य होगी। इस मसौदा प्रस्ताव को अल्जीरिया, गुयाना, इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड सहित 12 गैर-स्थायी सदस्यों द्वारा आगे रखा गया था।
The UN Security Council for the first time passed a resolution today demanding an immediate ceasefire between Israel and the Palestinian group #Hamas in Gaza and the immediate and unconditional release of all hostages.@antonioguterres | #UNSC | pic.twitter.com/bpIxk6Y1EW
— All India Radio News (@airnewsalerts) March 25, 2024
गाजा की स्थिति पर जताई चिंता
युद्धविराम की मांग करने वाला मसौदा प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में पेश करते हुए मोजाम्बिक के राजदूत पेड्रो कोमिसारियो अफोंसो ने कहा, "हम इस मसौदा प्रस्ताव पर और विनाशकारी स्थिति को समाप्त करने के लिए इस परिषद के सभी सदस्यों के प्रयासों और इनपुट के लिए गहरी सराहना व्यक्त करते हैं। गाजा की स्थिति पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। गाजा पट्टी में संघर्ष का बढ़ना और इसके विनाशकारी परिणाम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक खतरा है।
7 अक्टूबर को हमास लड़ाकों ने इजरायल में हमला किया था। इसमें 1200 लोगों की मौत हुई थी और करीब 250 लोगों को बंध बना लिया गया था। इन बंधकों को हमास ने गाजा में रखा है। कुछ बंधकों को नवंबर के युद्धविराम के दौरान छोड़ दिया गया था लेकिन अभी भी हमास के पास गाजा में करीब 100 इजरायली लोग बंधक हैं।