वायु सेना का सुखोई फाइटर-30 जेट क्रैश, 2 पायलेट्स की मौत... ट्रेनिंग के दौरान संपर्क टूटने से था लापता
Sukhoi-30 Fighter Jet Crash: भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस विमान हादसे में पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर की मौत हो गयी.
इमेज- AI जनरेटेड
Sukhoi-30 Fighter Jet Crash: 6 मार्च 2026, असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में एक विमान हादसा हो गया. भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस विमान हादसे में पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर की मौत हो गयी.
सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट कैसे हुआ क्रैश
घटना असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में हुई है. विमान सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट ने जोरहाट से उड़ान भरी थी. Su-30MKI, जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था. शाम 7.42 बजे ताक वो संपर्क में था. उसके बाद वो संपर्क टूटने से वो लापता हो गया. विमान को ढूंढने के लिए सर्च और रेस्क्यू मिशन चलाया गया.
दो पायलट्स की मौत
स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कार्बी आंगलोंग इलाके के पहाड़ियों में विमान क्रैश हुआ है. धमाके की तेज आवाज सुनाई दी थी. दुर्घटना स्थल वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मौत हो गयी है. IAF ने इसकी पुष्टि की है.
बताया जा रहा है जिस इलाके में घटना हुई है झाड़ियों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है. जिस वजह से रेस्क्यू अभियान में समस्या हो रही है. स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों की टीम पता लगा रही है.
सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट का संपर्क कैसे टुटा
विमान सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट का संपर्क कैसे टुटा अभी इसका पता नहीं चल सका है. एयरफोर्स की टीम जांच कर रही है.
डिफेंस PRO ने क्या बताया
डिफेंस PRO ने घटना के सम्बन्ध में बताया, Su-30 MKI फाइटर एयरक्राफ्ट रडार से संपर्क में आने के बाद गायब हो गया. एयरफोर्स की टीम तथ्यों का पता लगाने के लिए भेजी गई.