Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 Live Updates: Haryana के नतीजे 4 जून को, जानें किसने मारी बाजी, पढ़ें सिर्फ NPG पर

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 Live Updates: हरियाणा के नतीजे 4 जून को, जानें किसने मारी बाजी

Update: 2024-06-04 03:45 GMT

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 4 जून, मंगलवार पर टिकी हैं, जब चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हरियाणा की सभी सीटों पर किसने जीत का परचम लहराया, और किस पार्टी को कितने वोट मिले, यह जानने के लिए आप NPG News पर नतीजे पढ़ सकते हैं।

हरियाणा में मुकाबला

हरियाणा की राजनीति हमेशा से ही दिलचस्प रही है और इस बार भी सभी प्रमुख पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आइए, जानते हैं हरियाणा की प्रमुख पार्टियों और उनके संभावित प्रदर्शन के बारे में:

नतीजों का इंतजार

4 जून को चुनाव नतीजों के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि हरियाणा की 13 सीटों पर किसने जीत दर्ज की और किस पार्टी को कितने वोट मिले। हरियाणा की जनता ने अपने मतदान के जरिए जो संदेश दिया है, वह नतीजों के बाद साफ हो जाएगा।


Full View


Live Updates
2024-06-04 05:54 GMT

Ambala Lok Sabha Chunav Result: अंबाला में कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। वो 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी की बंतो कटारिया पीछे चल रही हैं।

2024-06-04 05:47 GMT

Kurukshetra Lok Sabha Result 2024: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अगर बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।

2024-06-04 05:44 GMT

Karnal Lok Sabha Election Live: करनाल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 05:43 GMT

Rohtak Lok Sabha Election Live रोहतक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा से 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 05:28 GMT

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 Live Updates:हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इंडी गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रही है। अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, सोनीपत में सतपाल ब्रहमचारी, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। हिसार में बीजेपी के रणजीत सिंह, करनाल से मनोहर लाल और भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 04:54 GMT

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: हरियाणा में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। करनाल विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करीब 1800 मतों से आगे चल रहे हैं।

2024-06-04 04:54 GMT

Rohtak Lok Sabha Result: रोहतक मतगणना केंद्र में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

2024-06-04 04:53 GMT

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live हरियाणा में अभी हाल के रुझानों की बात करें तो इंडी गठबंधन तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए। वहीं, एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हरियाणा में करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं। ये सीट काफी अहम है क्योंकि इस सीट के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट की ओर रुख किया था। हरियाणा में कुरुक्षेत्र में इंडी गठबंधन के तहत एक सीट पर आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता मैदान में हैं।

2024-06-04 04:22 GMT

Haryana Lok Sabha Election Result: हरियाणा के जींद सोनीपत लोकसभा की मतगणना में देरी। सीट पर रुझान आने में समय लग सकता है।

2024-06-04 04:20 GMT

Haryana Lok Sabha Election Result Live:हरियाणा की करनाल सीट से मनोहर लाल इस समय पीछे चल रहे हैं। रुझानों में बीजेपी पीछे चल रही है। 

Tags:    

Similar News