Governor Banwali Lal Purohit: पंजाब राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा: राष्ट्रपति को भेजा पत्र, जाने क्या बताई वजह...

Governor Banwali Lal Purohit:

Update: 2024-02-03 09:35 GMT

Governor Banwali Lal Purohit चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गवर्नर बनवाली लाल पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भी भेज दिया है। पत्र में राज्यपाल ने निजी कारणों का हवाला दिया है।

पत्र में उन्होंने कहा, "अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।"


मालूम हो कि बनवारीलाल पुरोहित साल 2021 में पंजाब के 36वं राज्यपाल बने थे। पंजाब से पहले साल 2017 से 21 तक वो तमिलनाडु के राज्यपाल थे और उससे पहले असम के राज्यपाल थे। बनवारीलाल पुरोहीत तीन बार नागपुर से संसद रह चुके हैं। साथ ही मध्य भारत के सबसे पुराने अंग्रेजी दैनिक 'द हितवाद' के प्रबंध संपादक भी रहे हैं। बेदाग छवि के पुरोहित की पहचान एक प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारक की रही है। 



 

Full View

 


Tags:    

Similar News