Gold Price Today 4 May 2025: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, देखें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट

Gold Price Today 4 May 2025:4 मई 2025: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। देशभर में सोने की कीमतों में इस हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली है।

Update: 2025-05-04 05:15 GMT

Gold Price Today 4 May 2025:4 मई 2025: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। देशभर में सोने की कीमतों में इस हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड जहां 2,650 सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने में 2,470 की गिरावट आई है। कुछ दिन पहले 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका सोना, अब थोड़ी राहत दे रहा है। वहीं, चांदी भी 3,900 प्रति किलो सस्ती हुई है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से लेकर अहमदाबाद तक के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के आज के रेट।

 दिल्ली में सोने का ताज़ा भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,660 / 10 ग्राम
  •  22 कैरेट सोना: ₹87,700 / 10 ग्राम

 मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट: ₹95,510 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹87,550 / 10 ग्राम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमत

  •  24 कैरेट: ₹95,660 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹87,700 / 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: ₹95,510 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹87,550 / 10 ग्राम

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

  • 24 कैरेट: ₹95,560 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹87,600 / 10 ग्राम

चांदी की कीमत में भी गिरावट

  • इस हफ्ते चांदी की कीमत में ₹3,900 की भारी गिरावट आई है।
  • 4 मई को चांदी का रेट: ₹98,000 / किलो
  • इंदौर सराफा बाजार में: ₹95,200 / किलो (3 मई को)

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News