ED Raid In Rajsthan: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के यहां ईडी का छापा: विधायक के ठिकानों पर भी दबिश, जानिए क्या है पूरा मामला
ED Raid In Rajsthan:
Ed raid
ED Raid In Rajsthan: एनपीजी न्यूज डेस्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान कांग्रेस (पीसीसी) के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की टीमें आज सुबह से डोटासरा के सरकारी और निजी आवास पर जांच कर रही है। मामला चर्चित पेपर लीक से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ईडी ने एक निर्दलीय विधायक के भी कई ठिकानों पर जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास के साथ ही सीकर स्थित निजी निवास पर भी जांच कर रही है। ईडी इस मामले में डोटासरा के रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। बता दें की डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।
ईडी ने डोटासरा के साथ ही दौसा जिला की महुवा सीट से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। ईडी की टीमें जयपुर, दौसा समेत तमाम ठिकानों पर पहुंची।