हरियाणा में भूकंप के झटके: हिलने लगे घरों के पंखे, जानिए कहां रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ?
हरियाणा में सोमवार सुबह 7 बजे भूकंप से धरती कांप उठी, जिसकी तीव्रता 2.8 रही और इसका केंद्र रेवाड़ी रहा।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
चंडीगढ़ 09 मार्च 2026, हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। हरियाणा में सोमवार सुबह 7 बजे भूकंप से धरती कांप उठी, जिसकी तीव्रता 2.8 रही और इसका केंद्र रेवाड़ी रहा। भूकंप का झटका इतना जबरदस्त था कि घरों के पंखे हिलने लगे और लोग भी दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
कहां रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ?
नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (NCS) के मुताबिक, हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र रेवाड़ी रहा और इसकी तीव्रता 2.8 रही। गुरुग्राम और रेवाड़ी में भूकंप के झटके इतने जबरदस्त थे कि घरों के पंखे तक हिलने लगे, जिसके कारण डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
इससे पहले कहां आया था भूकंप ?
बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बंगाल का खुलना जिला था, जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई थी। भूकंप के झटकों से डरकर लोग अपने घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे और सुरक्षित जगह तलाशने लगे।
कब और कितने बजे आया था भूकंप ?
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 1 बजकर 22 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश का खुलना जिला रहा, जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। भूकंप के झटकों से धरती कांप उठीं, जिसके कारण लोग यहां वहां भागते हुए नजर आए ।
कहां-कहां महसूस हुए भूकंप के झटके ?
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में आए भूकंप के झटके राजधानी कोलकात, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मोदिनीपुर में महसूस किए गए हैं। भूकंप से ऊंची इमारतें और दफ्तर हिल उठीं, बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये हैं कि भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की जान माल की हानी नहीं हुई है।
भूकंप क्यों आता है ?
जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी में विस्फोट, खनन और परमाणु परीक्षण भूकंप के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वी की बाहरी परत (लिथोस्फीयर) में स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने या फिर टकराने से भूकंप आते हैं।