BJP Rajya Sabha List: छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा तो बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची; देखें किसे कहां से मिला टिकट
BJP Rajya Sabha Candidate List: भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं। बिहार से नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और बंगाल से राजीव सिन्हा को मिला टिकट। देखें पूरी लिस्ट।
BJP Rajya Sabha List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पार्टी के National President नितिन नवीन का है। बीजेपी ने उन्हें बिहार से अपना चेहरा बनाया है। आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में उनकी भूमिका और भी ज्यादा पावरफुल होने वाली है। नितिन नवीन फिलहाल पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं और हाल ही में उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी संभालने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
बिहार से शिवेश कुमार और बंगाल से राजीव सिन्हा को मिला मौका
बीजेपी ने इस बार अपने सिलेक्शन में 'एक्सपीरियंस' और 'एग्रेसिव पॉलिटिक्स' का परफेक्ट बैलेंस बनाया है। बिहार से नितिन नवीन के साथ शिवेश कुमार राम को राज्यसभा भेजा जा रहा है, जिससे पार्टी ने दलित वोट बैंक को एक बड़ा मैसेज दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की बात करें तो वहां से दिग्गज नेता राजीव सिन्हा (Rahul Sinha) को उम्मीदवार बनाया गया है। राजीव सिन्हा फिलहाल बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं और उनका राज्यसभा जाना बीजेपी के 'मिशन बंगाल' को और धार देगा।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
अन्य राज्यों में भी पुराने चेहरों पर भरोसा, देखें पूरी लिस्ट
सिर्फ बिहार और बंगाल ही नहीं बीजेपी ने हरियाणा से पूर्व सांसद संजय भाटिया को मौका दिया है जो संगठन के पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और असम से तेराश गोवाला व जोगेन मोहन के नामों पर मुहर लगी है। ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी से मुकाबले के लिए बीजेपी ने मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को मैदान में उतारा है। 5 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है और जिस तरह का सीटों का गणित है इन सभी दिग्गजों का संसद पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
नितिन नवीन का कद जिस तरह से पीएम मोदी और अमित शाह की गुड-बुक्स में बढ़ा है उससे यह साफ है कि बांकीपुर से शुरू हुआ उनका सफर अब देश की सबसे बड़ी पंचायत (संसद) में नई ऊंचाइयों को छुएगा।