BJP party fund 2025: भाजपा के पास कितना पैसा? चुनाव आयोग को दिए रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

BJP Party Fund Report: साल 2024-25 में भाजपा को 6,125 करोड़ रूपये का चंदा मिला। ECI को सौंपी ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के पास करीब 10,000 करोड़ रूपये की नकदी और जमा राशि है।

Update: 2026-01-21 07:33 GMT

फोटो: npg.news

BJP party fund 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024-25 में भाजपा को चंदे के रूप में 6,125 करोड़ रूपये मिले हैं। ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि पार्टी के पास करीब 10,000 करोड़ रूपये की नकदी और जमा राशि मौजूद है। यह रिपोर्ट 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के आंकड़ों पर आधारित हैं।

  • पार्टी के फंड में कितनी बढ़ोतरी हुई?
    रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में भाजपा के खातों में 2,882.32 करोड़ रूपये की शुद्ध वृद्धि हुई है । पार्टी के जनरल फंड में मौजूद राशि बढ़कर 12,164 करोड़ रूपये पहुंच गई जो पिछले साल 9,169 करोड़ रूपये थी।
    चंदे से कितनी आय हुई?
    2024-25 में चंदा: 6,125 करोड़ रूपये
    पिछले साल चंदा: 3,967 करोड़ रूपये
    इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि:
    भाजपा के पास 9,390 करोड़ रूपये की फिक्स्ड डिपाजि (FD) है
    2024-25 में बैंकों से 634 करोड़ रूपये ब्याज के रूप में मिले
    पार्टी ने 65.92 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड दाखिल किया
    इस पर 4.40 करोड़ रूपये का ब्याज भी प्राप्त हुआ
    चुनाव प्रचार पर कितना खर्च हुआ?
    रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में भाजपा का कुल खर्च का 88.36 प्रतिशत चुनाव प्रचार पर हुआ। इस दौरान चुनाव पर कुल खर्च 3,335.36 करोड़ रूपये रहा जो पिछले साल 1,754.06 करोड़ रूपये था। 
    चुनावी खर्च का पूरा ब्योरा
    2024-25 में भाजपा का चुनावी खर्च इस प्रकार रहा:
    • उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता: 312.9 करोड़ रूपये
    • हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर यात्राएं: 583 करोड़ रूपये
    • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रचार: 1,125 करोड़ रूपये 
    • विज्ञापन: 897 करोड़ रूपये
    • कटआउट, होर्डिंग्स, बैनर: 107 करोड़ रूपये 
    • रैलियां और अभियान: 90.93 करोड़ रूपये
    • बैठकें: 51.72 करोड़ रुपये
    नए अध्यक्ष को मिलेगा फंड के इस्तेमाल का अधिकार
    रिपोर्ट सामने आने के साथ यह भी क्लीयर किया गया है कि मंगलवार को चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अब पार्टी की इस धनराशि के उपयोग का अधिकार मिलेगा।

    FAQs
    Q1. 2024-25 में भाजपा को कितना चंदा मिला?
    भाजपा को 2024-25 में 6,125 रूपये करोड़ का चंदा मिला।
    Q2. भाजपा के पास कुल कितनी राशि है?
    ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के पास करीब 10,000 करोड़ रूपये की जमा राशि है।
    Q3. भाजपा ने चुनाव प्रचार पर कितना खर्च किया?
    2024-25 में चुनाव प्रचार पर 3,335.36 करोड़ रूपये खर्च किए गए।
    Q4. BJP ने सबसे ज्यादा खर्च किस पर किया?
    सबसे ज्यादा खर्च इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रचार (1,125 करोड़) और विज्ञापन (897 करोड़) पर हुआ।
    Q5. BJP को ब्याज से कितनी आय हुई?
    बैंकों से 634 करोड़ ब्याज और आयकर रिफंड पर 4.40 करोड़ मिला।
Tags:    

Similar News